कनाडा से गैंगस्टर लॉरेंस और जठेड़ी को मारने की सुपारी, हथियार खरीदने को मांगी थी रंगदारी

कनाडा से गैंगस्टर लॉरेंस और जठेड़ी को मारने की सुपारी, हथियार खरीदने को मांगी थी रंगदारी
14-09-2022 - 09:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वसंतकुंज में एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी सन्नी डागर और पुष्पेंद्र के रूप में की गई है। ये दोनों कनाडा स्थित भगोड़े गैंगस्टर अर्शदीप के संपर्क में थे। स्पेशल सेल का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ में मालूम चला है, रंगदारी की दो कॉल वर्चुअल नंबर से की गई थीं। इसमें दूसरी कॉल कनाडा से खुद गैंगस्टर ने की थी। इनकी प्लानिंग अपने विरोधी गुट लॉरेंस बिश्नोई काला जठेड़ी को मारने की थी और इस काम के लिए अत्याधुनिक हथियार का बंदोबस्त करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। पकड़े गए आरोपियों में पुष्पेंद्र लोचव पीडि़त के ही परिवार का करीबी है। उसे इनपुट शेयर करने के बदले पैसे मिले थे। आरोपी नीरज बवाना गैंग से ताल्लुक रखते हैं।
पांच करोड़ की रंगदारी
डीसीपी राजीव रंजन सिंह के मुताबिक, पीडि़त बिजनेसमैन के पास इंटरनेशनल वर्चुअल नंबर से कॉल करके पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने कहा वह नीरज बवाना गैंग से है। रकम का इंतजाम कर लो। वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इसके कुछ दिन बाद फिर से कॉल कर डिमांड कर धमकाया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।