दिल्ली दंगे में गन दिखाने वाले शाहरुख की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी
दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में 2020 में हुए दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश करने के दिल्ली पुलिस के आवेदन को स्वीकार कर लिया। पठान ने पूर्वोत्तर दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के दौरान कथित तौर पर एक पुलिस हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तान दी थी। अदालत ने पठान के खिलाफ दंगों से जुड़े एक मामले में अभियोजन के साक्ष्य की जांच करते हुए अर्जी पर सुनवाई की।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने हाल के एक आदेश में कहा, 'उल्लेखित आधार पर, आवेदन स्वीकार किया जाता है। तदनुसार, आरोपी शाहरुख पठान को सुनवाई की अगली तारीख पर वीडियो कॉन्फ्रेंस/वीबेक्स के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया जाता है।'
What's Your Reaction?