राहुल की सभा में राष्ट्रगान की जगह बज गया नेपाल का राष्ट्रगान: भाजपा ने जमकर किया ट्रोल

<p><em><strong>राहुल बोले,&nbsp;अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन नेपाल का राष्ट्रगान बज गया। इस पर उन्होंने फौरन टोक दिया और राष्ट्रगीत चालू करने को कहा।</strong></em></p>

राहुल की सभा में राष्ट्रगान की जगह बज गया नेपाल का राष्ट्रगान: भाजपा ने जमकर किया ट्रोल
17-11-2022 - 11:36 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगीत की जगह नेपाल का राष्ट्रगान बजने से राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यह वाकया महाराष्ट्र के वाशिम का है। बुधवार को राहुल यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राहुल बोले,अब राष्ट्रगीत बजेगा लेकिन नेपाल का राष्ट्रगान बज गया। इस पर उन्होंने फौरन टोक दिया और राष्ट्रगीत चालू करने को कहा। अब भाजपा नेता इस वीडियो को शेयर कर सवाल उठा रहे हैं।
महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, राहुल का कॉमेडी सर्कस। इसके अलावा तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूछा है कि राहुल गांधी, यह क्या है?
ट्रोलर्स के निशाने पर राहुल
इस वाकये के बाद राहुल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि क्या यह नेपाल का राष्ट्रगान है? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।