Coronavirus Cases : विदाई की तैयारी में कोरोना: 10-12 दिन बाद केस कम होने लगेंगे, 24 घंटे में 7830 नए कोरोना केस
<p>Corona Cases Today : <em><strong>वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।</strong></em></p>
भारत में कोरोना अब अंतिम दौर में है। अगले 10 से 12 दिनों तक अभी और केस बढ़ेंगे फिर उसके बाद कम होने लगेंगे। वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक, अभी कोविड मामलों में जो वृद्धि हो रही है वह ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट के कारण हो रही है। इस साल फरवरी में केस 21.6 पर्सेंट थे जो अब मार्च में बढ़कर 35.8 पर्सेंट हो गए हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की जान भी गई। 7 महीने बाद नए केस साढ़े 7 हजार से ज्यादा आए हैं। 31 अगस्त को 7,946 केस मिले थे। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस 40, 215 हो गए हैं। इससे पहले 23 सितंबर को देश में 41,818 लोगों का इलाज चल रहा था। एक ही दिन में कोरोना के नए मामलों में 2,154 की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को देश में 5,676 मामले सामने आए थे।
लखनऊ में स्कूल, दफ्तर, रेलवे स्टेशन पर मास्क को अनिवार्य किया गया
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के केसेस तेजी से बढ़ रहे हैं। लखनऊ में 7 महीने बाद बुधवार को एक दिन में 97 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी। इसमें स्कूल, दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और पब्लिक प्लेस पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।
What's Your Reaction?