राजस्थान का मौसम : फिर पलटी मारेगा मौसम...! राजस्थान में फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश के आसार

<p><strong>Rajasthan weather forecast :&nbsp;<em>राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। शेखावाटी व हाड़ौती के कुछ इलाकों में बुधवार को बादल छाए व बूंदाबांदी भी हुई।</em></strong></p>

राजस्थान का मौसम : फिर पलटी मारेगा मौसम...! राजस्थान में फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश के आसार
13-04-2023 - 08:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Rajasthan weather forecast : राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। शेखावाटी व हाड़ौती के कुछ इलाकों में बुधवार को बादल छाए व बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार परिसंचरण तंत्र बनने के कारण मौसम का मिजाज बदला है। मौसम बदलने के कारण गर्मी के तेवर में मामूली कमी आई। राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर बादल छाए रहे। शाम को मौसम सुहाना रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।
16 अप्रेल को फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 16 अप्रेल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बीकानेर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश व मामूली बूंदाबांदी के आसार है।
यहां पर 40 डिग्री से अधिक तापमान
कोटा - 40.2
चित्तौड़गढ़ - 40.4
टोंक - 40.2
बारां - 40.2
डूंगरपुर - 40.2
सवाई माधोपुर - 40.7
बांसवाड़ा - 41.4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।