इंडियन आर्मी के सिक्योरिटी गार्ड का फ़र्ज़ी आई कार्ड दिखाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम में घुसने वाले शख्स को कोर्ट ने भेजा हिरासत में ,आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां जुटी जांच में

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले मुंबई के दौरे पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इस दौरान उनकी सुरक्षा को ले कर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचानपत्र&nbsp;दिखाकर कार्यक्रम में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, जिसे शक होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।&nbsp;</p>

इंडियन आर्मी के सिक्योरिटी गार्ड का फ़र्ज़ी आई कार्ड दिखाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम में घुसने वाले शख्स को कोर्ट ने भेजा हिरासत में ,आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां जुटी जांच में
21-01-2023 - 06:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पीएम मोदी के मुंबई दौरे के मद्देनजर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी, मेघवाड़ी और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान के उड़ने पर भी रोक लगाई गई थी।

कर रहा था इंडियन आर्मी के गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा 
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस का कहना है कि आरोपी 35 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है। वह खुद के इंडियन आर्मी के गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा कर रहा है। पुलिस उसके दावे की जांच कर रही है।

आईबी से लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव
दूसरी तरफ,आईबी से लेकर तमाम एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं और आरोपी के दावे की जांच में जुट गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसकी भी जांच कर रही हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में क्यों दाखिल होना चाहता था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, वह सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करने से पहले जोन में घूम रहा था। 

पुलिस हिरासत में भेजा गया संदिग्ध
आरोपी रामेश्वर मिश्रा को आईपीसी की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत गिरफ्तार किया गया था।  पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में भी पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी शख्स को 24 जनवरी तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

बता दें  कि पीएम मोदी ने मुंबई दौरे पर मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया था जिसकी लागत लगभग 38,800 करोड़ रुपए है। इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण, सड़कों में सुधार और बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने खोलने जैसे कई कामों में मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने की बात कही। 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।