क्रेडिट कार्ड होल्डर्स ! यह नया नियम जान लो... वर्ना होगा जुर्माना
<p><em><strong>मौजूदा समय में हर शख्स डिजिटल पेमेंट करता है। इसमें क्रेडिट कार्ड के द्वारा पेमेंट करना काफी आसान समझता है। लोग क्रेडिट कार्ड के द्वारा पेमेंट करना काफी करते हैं। बहरहाल क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट करने के लिए हमारे पास काफी ऑप्शन मौजूद है। कई बार कोई शख्स अपनी परेशानी या कोई और किसी कारणवष बिल का पेमेंट नहीं कर पाते हैं ऐसे में लोगों को पेनाल्टी भी देनी होती है। अगर आप बिल का पेमेंट समय से पहले कर देते हैं तो आपको कोई जुर्माना नहीं देना होता है।</strong></em></p>
जब भी हम देर से क्रेडिट कार्ड का बिल भरते हैं तो इसका सीधा प्रभाव हमारे सिबिल स्कोर पर पड़ता है। अगर हमारा सिबिल स्कोर ठीक नहीं होता है तो हमें लोन लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इसके अलावा इस बात से परेशान हो रहे होते हैं कि आपको लेट फीस देनी होगी तो इसको लेकर आरबीआई के नियम भी है। चलिए इसके नियम के बारे में डिटेल से जानते हैं।
इतने दिनों तक नहीं लगती कोई पेनेल्टी
केंद्रीय बैंक आरबीआई के नियम के अनुसार, क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट बिना कोई लेट फीस के भी दे सकते हैं। इसमें कार्डधारक यदि बिल का पेमेंट सही समय पर नहीं करता है तो उसको लेट फीस नहीं देनी होगी। अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल के पेमेंट की आखिरी तारीख 31 जुलाई है और आप इस समय तक बिल का पेमेंट नहीं कर पाते हैं तो आप 3 अगस्त तक बिना कोई लेट फीस दिए बिल का पेमेंट कर सकते हैं।
क्या होगा इसका स्कोर
अब इसके बाद ये सवाल आता है कि देर से बिल का पेमेंट करने से क्या सिबिल स्कोर पर कोई प्रभाव पड़ता है तो इसके लिए आरबीआई के नियम है। बैंक के नियम के मुताबिक यदि आप ड्यू डेट के 3 दिन के बाद बिल का भुगतान करते हैं तो आपका सिबिल स्कोर प्रभावित नहीं होगा। ऐसे में आपको क्रेडिट बिल भुगतान को लेकर 3 दिन तक कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
कितनी होगी लेट फीस
अगर आप 3 दिन के बाद बिल का भुगतान करते हैं तो आपको लेट फीस भरनी होगी। बैंक आपके क्रेडिट कार्ड के मुताबिक आपसे लेट फीस लेती है। यदि आपका क्रेडिट का बिल काफी होता है तो आपको अधिक पेनेल्टी देनी होती है। ऐसे में बिल यदि कम आता है तो आपको कम पेनल्टी देनी होती है। उदाहरण के तौर पर 500 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक के बिल पर 400 रुपये की पेनल्टी लगता है। इस प्रकार 1 हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक 750 रुपये की लेट फीस देनी होती है।
What's Your Reaction?