उठ गया पर्दा.. 5 दरवाज़ों वाली जिम्नी को अब आप ले जा सकते है अपने घर, जानें फीचर्स और कीमत
<p>वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए पांच दरवाजों वाली जिम्नी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के दो वेरिएंट्स उतारे हैं, Alpha और Zeta, बता दें कि इन दोनों ही मॉडल्स में कंपनी ने स्टैंडर्ड 4WD टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। आइए आपको जिम्नी की भारत में कीमत और इस कार में दिए गए सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं। सुजुकी की नई 5 दरवाजों वाली इस SUV थार को टक्कर दे सकती है |</p>
मारुति सुजुकी जिम्नी की ऑफिशियल कीमत सामने आ गई है, बता दें कि कंपनी ने अपनी इस कार की शुरुआती कीमत 12 लाख 74 हजार रुपये (मैनुअल वेरिएंट, एक्स शोरूम) तय की है, ये इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत है। बता दें कि इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 13 लाख 85 हजार रुपये ( ऑटोमैटिक वेरिएंट, एक्स शोरूम) है।
हर वेरिएंट की कीमत देखें
Zeta MT वेरिएंट की कीमत 12.74 लाख, Zeta AT वेरिएंट की कीमत 13.94 लाख, Alpha MT मॉडल की कीमत 13.69 लाख, Alpha AT मॉडल को खरीदने के लिए 14.89 लाख, Alpha MT के डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 13.85 लाख, Alpha AT के डुअल टोन मॉडल की कीमत कंपनी ने 15.05 लाख तय की है। बता दें कि ये सभी कीमतें कार के एक्स शोरूम प्राइस है।
इस कार को देगी टक्कर Jimny
मारुति सुजुकी जिम्नी की ऑफिशियल रेट से पर्दा उठ चुका है, बता दें कि मारुति की ये एसयूवी कार मार्केट में पहले से मौजूद महिंद्रा की Thar को टक्कर देगी।
इंजन में ये सब है ख़ास
मारुति की इस एसयूवी में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया है जो 150PS की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करने का काम करता है। ये कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उतारी गई है।
Maruti Suzuki Jimny के ख़ास फीचर्स
डिजाइन की बात की जाए तो इस कार में अलॉय व्हील्स, वॉशर के साथ एलईडी हेडलैंप्स, ऑप्टिमाइज्ड बंपर्स और क्रोम प्लेटिंग के साथ गनमेटल ग्रे ग्रिल जैसी खूबियां मिलेंगी। सेफ्टी के लिए मारुति सुजुकी की इस कार में हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग्स और ब्रेक LSD की फैसिलिटी दी गई है।
इन रंगों में उपलब्ध Maruti Suzuki Jimny
इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि ये कार आपको 7 कलर ऑप्शन्स में मिलेगी, ब्लैक रूफ के साथ सिज़लिंग रेड, ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक येलो कलर, ब्लूइश ब्लैक, नेक्सा ब्लू, ग्रेनाइट ग्रे, सिजलिंग रेड और पर्ल आर्कटिक व्हाइट।
What's Your Reaction?