‘मैं हूं मिडिल क्लास का व्यक्ति, नहीं खरीद सकता आपकी कार..!’ मर्सिडीज बेंज की ई कार की लांचिंग पर कहा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने

‘मैं हूं मिडिल क्लास का व्यक्ति, नहीं खरीद सकता आपकी कार..!’ मर्सिडीज बेंज की ई कार की लांचिंग पर कहा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने
02-10-2022 - 08:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मर्सिडीज बेंज ने पुणे के चाकन में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में भारत में असेंबल की गई पहली कार ईएक्यूएस 580 4मैटिक ईवी को लांच किया। इस कार की लांचिंग के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित थे और उन्होंने इस मौके पर अपने विशिष्ट अंदाज में कहा कि इस नई कार की वर्तमान मूल्य पर तो वे भी भी इस लक्जरी कार को खरीदना वहन नहीं कर सकते।

गडकरी ने कहा कि जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज को भारत में अधिकाधिक कारें तैयार करने का आग्रह किया ताकि भारत में मध्यम वर्गीय (मिडिल क्लास) लोग इसे खरीद सकें। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का एक बड़ा बाजार है और दिनोंदिन यह बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘इन कारों की लागत तभी घटेगी, जब आप इसका उत्पादन बढ़ाएंगे। हम मिडिल क्लास के लोग हैं, यहां तक ​​कि मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता।’

उल्लेखनीय है कि मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार ईएक्यूएस 580 4मैटिक ईवी (EQS 580 4MATIC EV) की कीमत 1.55 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार एसयूवी ईक्यूसी ( SUV EQC) अक्टूबर 2020 में लॉन्च की थी। यह पूर्ण रूप से आयातित कार है और इसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपये है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।