उम्र को पीछे छोड़ ,गुरुग्राम की 13 साल की सानिया ने घुड़सवारी में जीता गोल्ड

<p><em><strong>Age is just a number &quot; इस कहावत को चरितार्थ करती है गुरुग्राम की १३ वर्षीय बच्ची सानिया शर्मा, जिसने &quot;जम्पिंग चिल्ड्रन क्लासिक ब्रानज टूयर-2022 प्रतियोगिता&quot; में घुड़सवारी में अंडर-14 आयु वर्ग मे गोल्ड मेडल &nbsp;जीता।&nbsp;</strong></em></p>

उम्र को पीछे छोड़ ,गुरुग्राम की 13 साल की सानिया ने घुड़सवारी में जीता गोल्ड
24-11-2022 - 03:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सानिया शर्मा ने सागर इक्वेस्ट्रियन स्पोट्र्र्स अकादमी जयपुर (jaipur) में फेडरेशन ऑफ इक्वेस्ट्रियन इंटरनेशनल के तत्वावधान में दो दिवसीय शो जम्पिंग चिल्ड्रन क्लासिक ब्रानज टूयर-2022 प्रतियोगिता में घुड़सवारी का जलवा दिखाया।  इस प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में 18 घुड़सवारों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के चारों राउंड के बाद सानिया शर्मा ने गोल्ड, आराध्य सिंह ने सिल्वर और जयबीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर डीवीएस बिश्नोई ज्यूरी मेबर तथा कर्नल रघुवीर यादव इंटरनेशल ज्यूरी और प्रेसिडेंट ग्राउंड ज्यूरी थे |

बचपन से ही घुड़सवारी के प्रति था आकर्षण 

सानिया शर्मा की आज जो उम्र है,उस उम्र में बच्चे घर-परिवार में खेलकर अपना समय बिताते हैं | सानिया इस उम्र में घोड़े की लगाम पकड़कर अपने सपनों को पंख लगाने में महारत हासिल कर रही है। उम्र भले ही कम हो लेकिन हौंसलों में मजबूती सानिया को घुड़सवारी में सफलता दिला रही है। बचपन से ही घुड़सवारी के प्रति आकर्षित सानिया के इस सपने को पूरा करने में उनके माता पिता ने भी पूरा साथ दिया है। उनका मानना है कि बेटियों के सपनों को पंख लगाना हर माता-पिता की जिम्मेदारी है। जिस क्षेत्र में बेटियों की रुचि हों, उनका पूरा समर्थन और सहयोग हमें देना चाहिए। उनका कहना है कि हमारे देश की बेटियों ने विदेशों में नाम रोशन किया है |

2021 में भी जीता था जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में ब्राउंज मेडल 

इससे पहले दिसम्बर 2021 में सानिया शर्मा ने मुंबई मे हुई जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में ब्राउंज मेडल जीता था। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सानिया शर्मा इस सीजन के रीजनल्स भी क्लीयर कर चुकी है। सानिया ने इस जीत का श्रेय अपनी वरदीनंद अकादमी के कोच, परिजनों एवं अपने श्रीराम स्कूल अरावली गुरुग्राम की शिक्षिकाओं को दिया है|

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।