यूक्रून ने लगाया रूस पर मानवता के विरुद्ध अपराध का आरोप, जेलेंस्की बोले रूस ने हमें शून्य से नीचे तापमान में रहने को मजबूर किया
<p><em><strong>"रूसी हमलों ने यूक्रेन के लाखों लोगों को शून्य डिग्री से नीचे के तापमान में बिना बिजली और बिना पानी के रहने पर मजबूर किया है।" यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने अपना पक्ष रखा। जेलेंस्की ने इसके साथ रूसी मिसाइलों से हुए यूक्रेन को हुए नुकसान का भी जिक्र किया। </strong></em></p>
यूक्रेन ने रूस पर ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि हाल के हमलों में कम से कम सात लोग मारे गए और हमारे परमाणु ऊर्जा संयंत्र बंद हो गए हैं। यूक्रेन के नियंत्रण में अभी भी तीन संयंत्र हैं जिनका संपर्क ग्रिड से काट दिया गया है और यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज़िया संयंत्र को बिजली उत्पादन करने के लिए डीजल जनरेटर पर निर्भर होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
यूक्रेन की परेशानी
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने ज़ापोरिज़िया संयंत्र को लेकर चिंता व्यक्त की है, जिसे गोलीबारी के कारण बार-बार नुकसान हो रहा है। बुधवार को एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार हमलों के चलते पड़ोसी राज्यों जैसे मोल्डोवा में इनर्जी ब्लैकआउट की समस्या भी देखी गई है। हालांकि यह सीधे रूप से प्रभावित नहीं हुआ। सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही रूस ने यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचनाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। देश के आधे से ज्यादा ग्रिड को मरम्मत की आवश्यकता है क्योंकि रूस द्वारा यूक्रेन के बिजली घरों पर मिसाइल से किए गए हमलों में बहुत क्षति पहुंची है |
रूस का हथियार सर्दियाँ
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत, लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए सर्दियों को हथियार बना रहे हैं। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, दक्षिणी जापोरिझिया में एक प्रसूति इकाई पर मिसाइल से हमला होने से एक नवजात की मौत हो गई। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल वालेरी जालुझनी ने कहा कि मॉस्को ने 67 क्रूज मिसाइलें दागीं, जिसमें से 51 को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।जे लेंस्की ने कहा कि मैं एक बार फिर जोर देकर कहता हूं कि अब वो समय आ गया है जब हमें यूक्रेन के शांति सूत्र का समर्थन करना होगा। विश्व में आतंक के लिए कोई भी जगह नहीं होनी चाहिए।
What's Your Reaction?