नयी आबकारी नीति को लेकर घोटाले के मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आज होगी सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ
दिल्ली की नयी आबकारी नीति को लेकर कथित घोटाले के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज यानी 17 अक्टूबर 2022 को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया है। सिसोदिया ने इस मामले संदर्भ में की ट्वीट्स कर कहा है कि उन्हें फंसाने और गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने अपने ट्वीट्स में लिखा है, ‘मेरे ख़िलाफ़ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ़्तार करने की है. मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं।’
किसी भी अप्रिय स्थित से बचने के लिए सिसोदिया के घर के आस-पास धारा 144 लगा दी गई है और भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। सीबीआई मुख्यालय की ओर जानेवाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है। उन्होंने लिखा है कि मेरे खिलाफ़ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर सारी जांच की कुछ नहीं मिला। ये केस पूरी तरह से फर्जी है।
What's Your Reaction?