टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, एशिया कप चैंपियन श्रीलंका नामीबिया से हारी
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ टी-20 वर्ल्ड कप बहुत रोमांचक तरीके से शुरू हुआ। एशिया कप 2022 की विजेता टीम श्रीलंका को उद्घाटन मुकाबले में ही नामीबिया जैसी कम ताकतवर समझी जाने वाली टीम ने हरा दिया। उधर, नीदरलैंड्स की टीम में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पटखनी दी। अब ग्रुप ए की ये दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
नामीबिया 2.750 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है, वहीं नीदरलैंड्स 0.097 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। उल्लेखनीय है कि दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली 2 टीम की अगले राउंड यानि की सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऐसे में हर टीम को अपने ग्रुप में शामिल अन्य तीन टीन अन्य टीमों के साथ एक-एत मुकाबला खेलने को मिलेगा।
आज ग्रुप बी में पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मैच 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ये दोनों ही मुकाबले होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर एक के बाद एक खेले जाएंगे।
What's Your Reaction?