पाकिस्तान दुनिया का सर्वाधिक खतरनाक देशः जो बाइडन

पाकिस्तान दुनिया का सर्वाधिक खतरनाक देशः जो बाइडन
17-10-2022 - 10:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का सर्वाधिक खतरनाक देश है जिसके पास बिना किसी सामजस्य के परमाणु हथियार हैं। हालांकि बाइडन के इस बयान के बाद से पाकिस्तान की नाराजगी बढ़ गई है और वहां बाइडन को लेकर लानत-मलानत शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पाकिस्तान के पास करीब 165 परमाणु हथियार हैं लेकिन वह लगातार इनकी संख्या बढ़ा रहा है। बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्‍ट की हालिया रिपोर्ट में भी कहा गया है कि पाकिस्‍तान तेजी से परमाणु बम बना रहा और यह रफ्तार जारी रही है तो वर्ष 2025 तक उसके पास 200 के करीब एटम बम हो जाएंगे।

बाइडन की इस बयानबाजी ने पाकिस्तान में इमरान खान समर्थकों को नाराज कर दिया है। इमरान की करीबी, पीटीआई नेता और पाकिस्तान की पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि अपने बयान के लिए बाइडन को पाकिस्तान से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर यूएस दुनिया के लिए खतरा है क्योंकि आपका परमाणु हथियारों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा, 'B52 बॉम्बर ने 2007 में 6 परमाणु बमों के साथ उड़ान भरी थी और घंटों किसी को इसके बारे में पता नहीं चला।'

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।