इस्तीफों की झड़ी से उड़ी मस्क की हवाइयां, इंजीनियर्स को भेजा यह मैसेज..
<p><em><strong>ट्विटर के कई कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एलन मस्क ने कंपनी के कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए बड़ा फरमान जारी किया है।</strong></em></p>
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद से ही यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट लगातार सुर्खियों में है। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए पूरे 44 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। टेकओवर के बाद से एलन मस्क ने सबसे पहले शीर्ष अधिकारियों को निकालने के बाद करीब 50 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।
छंटनी से मची अफरातफरी
छंटनी के बाद से ही ट्विटर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इसके बाद एलन मस्क के ट्विटर में ‘कठिन माहौल’ में काम करने के लिए कई कर्मचारी तैयार नहीं हंै। ऐसे में 18 नवंबर को ट्विटर के कई कर्मियों ने एक साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।
सामूहिक इस्तीफे से घबराएं एलन मस्क
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने अपनी सभी कर्मचारियों को मेल भेजकर कहा था कि उन्हें हर हफ्ते 12 घंटे काम करना होगा। जो ज्यादा काम करके अच्छे रिजल्ट्स नहीं देगा, उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद करीब 1200 कर्मियों ने कल खुद ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एलन मस्क घबराए हुए हैं और उन्होंने एंप्लाइज की आनन-फानन में मीटिंग रखी है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ मीटिंग
एलन मस्क ने ट्विटर के सॉफ्टवेयर कोड का काम करने वाले इंजीनियरों को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। इस मीटिंग से केवल उन लोगों को छूट मिलेगी जो किसी फैमिली इमरजेंसी में हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी इंजीनियर्स को अपने कोडिंग के काम का बुलेट प्वाइंट्स में स्क्रीनशॉट भेजने को भी कहा है।
What's Your Reaction?