सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने नये निर्वाचन आयुक्त के रूप में संभाला पदभार
<p><em><strong>भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अधिकारी अरुण गोयल ने नए निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में पदभार संभाल लिया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनकी नियुक्ति को मंजूदी दी। निर्वाचन आयोग में राजीव कुमार के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त का पदभार संभालने के बाद इस वर्ष मई से तीसरा निर्वाचन आयुक्‍त का पद खाली था।</strong></em></p>
6 माह से खाली था पद
अब अरुण गोयल, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। बता दें कि इसी साल 2022 में सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए थे। तभी से तीसरे चुनाव आयुक्त का पद खाली था। अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति तब की गई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होने है, जिसके परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।
कौन है अरुण गोयल?
बता दें कि गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने 1980 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और 1982 में आईआईएम, अहमदाबाद से अपना (एमबीए) पूरा किया। बाद में उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में Postgraduate की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने ग्लासगो कैलेडोनियन यूनिवर्सिटी, ग्लासगो, यूके से विकास प्रबंधन में भी डिग्री हासिल कर रखी है।
अपने 34 वर्षों के दौरान, उन्होंने भारत सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन में विशेष रूप से वित्त, बिजली, वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र में कई चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
What's Your Reaction?