पीएम मोदी ने उठाया खास हथियार..! पाक-चीन को सीधा मैसेज
<p>डिफेंस एक्सपो 2022 में भारतीय कंपनियों ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई, एक्सपो में ऐसे हथियार दर्शाये गये हैं जो विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर भारत में बनाए गए हैं। </p>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता और मीडिया के सामने अपनी भाव-भंगिमाओं व तौर-तरीकों से संदेश देने की कला के माहिर हैं। पीएम मोदी ने बुधवार 19 अक्टूबर को गुजरात में डिफेंस एक्सपो 2022 की शुरुआत की। इस मौके की कई तस्वीरों के बीच जनता और मीडिया की नजर पीएम मोदी की एक खास तस्वीर पर अटक गई है, इस तस्वीर में मोदी के हाथ में एक खतरनाक हथियार को देखकर हर कोई हैरान है।
हर कोई जानना चाहता है कि पीएम मोदी के हाथ में जो हथियार है, उसकी क्या खासियत है? पीएम मोदी ने इस हथियार को हाथों में लेकर चीन और पाकिस्तान को क्या कोई संदेश देने की कोशिश की है? हाथों में हथियार लिए पीएम मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल इस मौके पर पीएम मोदी ने जो हथियार हाथों में पकड़ा हुआ था उसका नाम सी-यूएएस (काउंटर अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम) है। यह हथियार देश में ही विकसित किया गया है। इस हथियार को ‘ड्रोनम’ काउंटर-मानव रहित विमान प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है।
जानें क्या है खासियत
हाल ही में भारतीय फर्म गुरुत्व सिस्टम्स ने भारतीय वायु सेना को स्वदेश में विकसित ड्रोनम काउंटर-मानव रहित विमान प्रणाली का पहला सेट दिया है। इस सिस्टम को मानव रहित हवाई वाहनों का पता लगाने, ट्रैक करने और उन्हें नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। गुरुत्व सिस्टम्स को पिछले साल अगस्त में सिस्टम का ऑर्डर मिला था। गुरुत्व सिस्टम्स अगले 4-5 महीनों में ऑर्डर के शेष हिस्से को पूरा करेगा।
अब कबूतर नहीं, चीते छोड़े जाते हैं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विश्व स्तर पर रक्षा क्षेत्र में कुछ निर्माण कंपनियों के एकाधिकार के बावजूद भारत ने अपना स्थान बनाया है। उन्होंने डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत से रक्षा निर्यात 2021-22 में लगभग 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और ‘आने वाले समय में हमने इसे 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।’ उन्होंने कहा कि पहले कबूतर छोड़े जाते थे लेकिन अब चीते छोड़े जाते हैं।
What's Your Reaction?