सौगात: खाता खोलने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं, पड़ोस में आएगा डिजिटल बैंक

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।</strong></em></p>

सौगात: खाता खोलने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं, पड़ोस में आएगा डिजिटल बैंक
15-10-2022 - 10:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सेविंग अकाउंट खोलने, बैलेंस चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, पैसा ट्रांसफर करने, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, लोने के लिए अप्लाई करने, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने, खाते का विवरण देखने, करों और बिलों का भुगतान करने के लिए अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आपको घर के पास ही यह सुविधा मिलने जा रही है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 16 अक्टूबर को देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन्हें डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स नाम दिया गया है। इस पहल का मकसद फाइनेंशियल इनक्लूजन को और ज्यादा व्यापक बनाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधन भी होगा।
75 साल का जश्न मनाने का तरीका
वर्ष 2022-23 के आम बजट में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की गई थी। पीएमओ ने कहा कि डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है और इनके अंतर्गत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक, 12 निजी बैंक और एक लघु वित्त बैंक इस प्रयास में भाग ले रहा है।
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
पीएमओ ने कहा कि ये डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट्स से संचालित की जाएंगी, जहां लोगों को बचत खाता खोलने, बैलेंस-चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, राशि ट्रांसफर करने, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, लोन के लिए आवेदन करने, जारी किए गए चेक के लिए स्टॉप-पेमेंट निर्देश देने, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने, खाते का विवरण देखने, करों का भुगतान करने, बिलों का भुगतान करने, नामांकन करने आदि विभिन्न डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।