यूपी में ढहा आजम खां का किला, रामपुर में भाजपा की एतिहासिक जीत, बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना 33000 से ज्यादा वोटों से जीते, मैनपुरी में डिंपल यादव प्रचंड जीत की ओर

<p><strong>मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही हैं। खतौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। रामपुर में समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ का किला ढह गया है।&nbsp;भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा को हरा दिया है।<br /> &nbsp;&nbsp;</strong></p>

यूपी में ढहा आजम खां का किला, रामपुर में भाजपा की एतिहासिक जीत, बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना  33000 से ज्यादा वोटों से जीते, मैनपुरी में डिंपल यादव प्रचंड जीत की ओर
08-12-2022 - 01:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा उप चनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम  की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है।  

रामपुर में भाजपा की एतिहासिक जीत

आकाश सक्सेना को प्रमाणपत्र देकर उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया है।

आजम खां के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने  33000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट से आजम खां 10 बार विधायक रहे हैं। यह नतीजा उनके लिए काफी निराशाजनक है।

आजम खां का किला ढहा

रामपुर से समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। डिंपल की अजेय बढ़त के बाद लग रहा था कि रामपुर में भी सपा प्रत्याशी शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। आजम खां और सपा के लिए यह काफी बढ़ा झटका है।

डिंपल यादव 286812 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 615798
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 328986

लखनऊ में सपा दफ्तर में जश्न 
प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए।

न कह कर भी क्या कहना चाह रहे हैं शिवपाल 
प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई संदेश नहीं लिखा। इस ट्वीट के कुछ देर पहले ही शिवपाल यादव में दिवंगत नेता की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जसवंतनगर की जनता को भी दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। जसवंत नगर से खुद शिवपाल यादव विधायक हैं।  कुछ समय के अंतराल पर किये गए दोनों ट्वीट्स का राजनीतिक विशेषज्ञ कुछ अर्थ निकालने की कोशिश ज़रूर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि डिंपल यादव की जीत का बड़ा श्रेय शिवपाल यादव को दिया जा सकता है। अब देखना ये होगा किअ खिलेश चाचा शिवपाल को सपा में कितनी जगह दे पाते हैं।

 

खतौली : 14वे राउंड के बाद कुल वोट 
मदन भैया  50782
राजकुमारी 40995
रालोद  9787 वोट से आगे

जसवंतनगर में 35 राउंड की गणना पूरी 
जसवंतनगर में 35 राउंड की गणना पूरी हो गई है। यहां डिंपल यादव ने अपने विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोटों से पीछे रखा।

रामपुर 
भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना 33 हजार मतों के अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा के हरा दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।