पुष्कर मेला एक नवम्बर से, रोजाना होंगे आयोजन, शाम होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार
<p><em><strong>मेले में अध्यात्म, संस्कृति, खेल और बॉलीवुड से जुड़े रंगारंग आयोजन होेंगे।</strong></em></p>
अजमेर की आन, बान, शान और संस्कृति से जुड़ा अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेला एक नवम्बर से संस्कृति के रंग बिखेरेगा। मेले में सिर्फ राजस्थान ही नहीं वरन् देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। मेले में अध्यात्म, संस्कृति, खेल और बॉलीवुड से जुड़े रंगारंग आयोजन होेंगे।
पर्यटक भी लेंगे भाग
रोजाना सुबह से शाम तक देशी-विदेशी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विविध आयोजनों में भाग लेने और करीब से देखने का मौका मिलेगा। मेले में प्रदेशवासियों को राज्य सरकार की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जानने का अवसर मिलेगा। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि मेले में इस बार भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नौ दिन तक होंगे खास कार्यक्रम
01 नवम्बर
सुबह 10 बजे मेला ग्राउण्ड पर पूजा, झण्डारोहण, नगाड़ा वादन के साथ मेले की शुरुआत। सेण्ड आर्ट फेस्टिवल, माण्डना प्रतियोगिता, छात्राओं का गु्रप डांस। इसके बाद सुबह 11 बजे चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच लोकल और विदेशी पर्यटकों के बीच होगा। सायं 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान, रंगोली, महा आरती, पुष्कर अभिषेक और कैण्डल बेलून (मेक ए विश) तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर वीणा कैसेट्स कल्चरल परफॉर्मेंस और सरोवर पर आतिशबाजी होगी।
2 नवम्बर
सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वाॅक, सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक वाटर वर्क पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक लंगड़ी टांग, सतोलिया मैच एण्ड गिली डण्डा लोकल और विदेशी खिलाड़ियों के बीच होगा। सायं 7 बजे से मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नाॅर्थ जोन कल्चरल सेण्टर की ओर से।
3 नवम्बर
सुबह 8 बजे से वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट, सुबह 10 बजे मेला ग्राउण्ड पर कबड्डी मैच लोकल और विदेशी खिलाड़ियों में, सुबह 11 बजे मेला ग्राउण्ड पर पतंग प्रतियोगिता, दोपहर एक बजे मेला ग्राउण्ड पर इन्टर पंचायत समिति ग्रामीण खेल रस्साकशी, वॉलीबॉल एवं कबड्डी तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नाॅर्थ जोन की ओर से।
4 नवम्बर
सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक, सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट, सुबह 8.30 बजे गुरुद्वारा से मेला ग्राउण्ड तक स्प्रिचुअल वॉक, दोपहर एक बजे मेला ग्राउण्ड पर इन्टर पंचायत समिति ग्रामीण खेल, सायं 4 बजे शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हस्तकला बाजार का शुभारंभ, सायं 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती, सायं 6 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर लोकल आर्टिस्ट द्वारा वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल तथा सायं 7 बजे जयपुर घाट पर भजन संध्या, पुष्कर सरोवर पर दीपदान एवं महा आरती तथा मेला ग्राउण्ड स्टेज पर कबीर यात्रा और कबीर कैफे लाइव कन्सर्ट होगा।
5 नवम्बर
सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट, सुबह 9 बजे मेला ग्राउण्ड पर लगान स्टाईल क्रिकेट मैच, सुबह 11 से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हस्तकला बाजार, सुबह 11 बजे मेला ग्राउण्ड पर मूंछ प्रतियोगिता, सुबह 11.30 बजे मेला ग्राउण्ड पर पगड़ी और तिलक प्रतियोगिता विदेशी पर्यटकों द्वारा, दोपहर एक बजे मेला ग्राउण्ड इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिता फाइनल, सायं 6 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट द्वारा एवं पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड पर कल्चरल परफॉर्मेंस गुलाबो सपेरा ग्रुप की ओर से होगा।
6 नवम्बर
सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक, सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, सुबह 10.30 बजे मेला ग्राउण्ड पर मटका रेस, सुबह 11 बजे से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हस्तकला बाजार, सुबह 11.30 बजे से मेला ग्राउण्ड पर महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, सायं 4 से 7 बजे वाटर वर्क पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट प्रतियोगिता, सायं 6 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर स्थानीय कलाकारों की ओर से वॉइस ऑफ पुष्कर एवं पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती तथा सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड स्टेज पर बेस्ट ऑफ राजस्थान के तहत विविध राजस्थानी नृत्यों व कलाओं के आयोजन होंगे
7 नवम्बर
सुबह 8 बजे वाटर वक्र्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, रात 10.30 बजे मेला ग्राउण्ड पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सुबह 11 से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हस्तकला बाजार, सायं 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती, सायं 7 बजे मेला ग्राउण्ड पर बॉलीवुड नाइट एवं आतिशबाजी होगी।
8 नवम्बर
सुबह 8 बजे वाटर वर्क पम्प हाउस पर सेण्ड आर्ट, सुबह 9 बजे मेला ग्राउण्ड पर समापन समारोह के तहत मेगा कल्चरल इवेंट, पुरस्कार वितरण, ग्रुप डांस, कला जत्था, जेल और पुलिस बैण्ड, मटका रेस, बोरी रेस, स्पून रेस, टग ऑफ वार के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह 11 से 8 बजे तक शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हस्तकला बाजार लगेगा एवं सायं 6 बजे पुष्कर घाट पर महा आरती होंगी।
What's Your Reaction?