सीएम योगी के सलाहकार बने सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी
चंद दिनों पहले सेवानिवृत्त हुए पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। अवस्थी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद अधिकारी रहे हैं। 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्ति से पहले वे राज्य के गृह विभाग में एसीएस के पद पर तैनात थे।
1987 बैच के आईएएस अफसर रहे अवस्थी की गिनती सीएम योगी के करीबी अफसरों में होती रही है। उनके सेवानिवृत्त होने से पहले ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
What's Your Reaction?