कर्नाटक के हीरे बिदानूर गांव में पूरी आबादी हिंदुओं की, फिर भी मनता है मोहर्रम
NULL
कर्नाटक के बेलागावी जिले के गांव हीरेबिदानूर हर साल मोहर्रम मनाया जाता है। लेकिन, विशेष बात यह है कि इस गांव में एक भी मुसलमान नहीं है और इसके बावजूद प्रति वर्ष नियमित तौर पर पांच दिनों तक ताजिया रखा जाता रहा है। जिले के हिरेबिदानूर गांव की सड़कों को मोहर्रम पर रंगीन रोशनी से रोशन किया जाता है। जुलूस निकलता है और ताजिया दफन भी किया जाता है।
इस गांव में इस्लाम के नाम पर एकमात्र मस्जिद है जिसे फकीरेश्वर स्वामी की मस्जिद कहा जाता है। यहां एक हिंदू पुजारी पारंपरिक हिंदू तरीके से देश की समृद्ध समकालिक संस्कृति के उत्सव में धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। हिरेबिदानूर बेलगावी से 51 किमी दूर है और यहां की आबादी 3,000 है। अधितर लोग कुरुबा और वाल्मीकि समुदायों से हैं। फकीरेश्वर स्वामी की मस्जिद में ग्रामीण अपनी मन्नत पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं। क्षेत्र के विधायक महंतेश कौजालगी ने हाल ही में मस्जिद भवन के जीर्णोद्धार के लिए 8 लाख रुपये मंजूर किए गये थे।
What's Your Reaction?