लोकसभा में बोले राहुल गांधी, ‘पहले मोदी अडानी के जहाज से जाते थे, अब अडानी जाते हैं मोदी के जहाज से’

<p><em><strong>पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के बीच संबंधों पर सवाल उठाया।</strong></em></p>

लोकसभा में बोले राहुल गांधी, ‘पहले मोदी अडानी के जहाज से जाते थे, अब अडानी जाते हैं मोदी के जहाज से’
07-02-2023 - 08:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप के मुद्दे को लेकर मंगलवार (7 फरवरी) को लोकसभा में केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर गौतम अडानी के लिए नियमों में बदलाव करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि गौतम अडानी को बिना डिफेंस सेक्टर, ड्रोन सेक्टर के अनुभव के इन क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट्स का ठेका दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि पहले पीएम मोदी अडानी के विमान में सफर करते थे, अब अडानी मोदी जी के विमान में सफर करते हैं। यह मामला पहले गुजरात का था, फिर भारत का हो गया और अब अंतरराष्ट्रीय हो गया है। उन्होंने पूछा कि अडानी ने पिछले 20 सालों में और इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए बीजेपी को कितना पैसा दिया? 
‘पीएम मोदी और अडानी के बीच क्या संबंध?’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च के दौरान केवल एक शख्स का नाम सुना, गौतम अडानी। राहुल गांधी ने लोकसभा में दोनों की तस्वीर दिखाते हुए अरबपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संबंधों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ ‘अडानी’, ‘अडानी’, ‘अडानी’ है। लोग मुझसे पूछते थे कि अडानी किसी भी बिजनेस में आता है और कभी विफल नहीं होता है। 
‘अडानी के लिए नियमों को बदला’
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने अडानी के लिए नियमों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। जिन लोगों को हवाई अड्डों का कोई पूर्व अनुभव नहीं था, वे पहले हवाई अड्डों के विकास में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘इस नियम को बदल दिया गया और अडानी को छह एयरपोर्ट दिए गए। उसके बाद भारत के सबसे लाभकारी एयरपोर्ट ‘मुंबई एयरपोर्ट’ को जीवीके से सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग करके छीन लिया गया और इसे अडानी को दे दिया गया।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।