एफिल टॉवर का टिकट यूपीआई से रूपए में मिलेगा
<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले भारतीय छात्रों को अब अध्ययन के बाद 5 साल का दीर्घकालिक वीजा दिया जाएगा। इससे पहले तक भारतीय छात्रों को मात्र दो साल का ही वर्क वीजा दिया जाता था।</strong></em></p>
पीएम मोदी ने पेरिस में एलए सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं फ्रांस आया था तो ये तय किया गया था कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को 2 साल का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा दिया जाएगा। अब, यह निर्णय लिया गया है कि फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का दीर्घकालिक पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा।
भारत और फ्रांस के बीच हुआ यूपीआई पर समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि फ्रांस में भारत के यूपीआई के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से की जाएगी और अब भारतीय पर्यटक एफिल टावर में यूपीआई के जरिए रुपये में भी भुगतान कर सकेंगे।
पुरातात्विक मिशन पर जुटे हुए हैं
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत और फ्रांस लंबे समय से पुरातात्विक मिशन पर काम कर रहे हैं। इसका विस्तार चंडीगढ़ से लद्दाख तक है। डिजिटल बुनियादी ढांचा एक अन्य क्षेत्र है, जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को मजबूत करता है।
विदेश मंत्री ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक एक गर्मजोशी भरा कदम है। पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।’ पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को भी यह सम्मान मिल चुका है।
What's Your Reaction?