दिल्ली-जयपुर के बीच चलेगी इलेक्ट्रिक बस, गडकरी बोले - दो घंटे में पूरा होगा सफर, किराया 30 फीसदी कम 

<p>नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान में केंद्र सरकार 60,000 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेस राजमार्ग बना रही है तथा 1,382 किलोमीटर लंबा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।</p>

दिल्ली-जयपुर के बीच चलेगी इलेक्ट्रिक बस, गडकरी बोले - दो घंटे में पूरा होगा सफर, किराया 30 फीसदी कम 
13-02-2024 - 02:36 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजमार्ग पर इलेक्ट्रिक केबल डालकर इलेक्ट्रिक बस शुरू की जाएगी और दिल्ली से जयपुर की दूरी दो घंटे में पूरी की जाएगी और इसका किराया डीजल बस की तुलना में 30 प्रतिशत कम होगा। 
उदयपुर में मेवाड़ के विकास को गति देने के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की 17 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘बांदीकुई से जयपुर तक 1,370 करोड़ रुपये में हम 67 किलोमीटर लंबा चार लेन का एक्सप्रेसवे बना रहे हैं।’
उन्होंने कहा, “यह काम नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा और उसके बाद दिल्ली से जयपुर का सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग एशिया में पहला और दुनिया में दूसरा है, जिस पर हमने पशु ओवरपास बनाया है ताकि जानवरों को सड़क पार न करनी पड़े।’
गडकरी ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हम राजस्थान की सड़कों को दुनिया की सड़कों के समान कर रहे हैं।” मंत्री ने आश्वासन दिया कि 2024 के अंत से पहले राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्गों के समान हो जायेंगे।
60 हजार करोड़ की लागत से एक्सप्रेस राजमार्ग 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में केंद्र सरकार 60,000 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेस राजमार्ग बना रही है तथा 1,382 किलोमीटर लंबा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जिसमें से 22,000 करोड़ रुपये का काम राज्य में हो चुका है। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उदयपुर बहुत महत्वपूर्ण और इसे राजस्थान का कश्मीर कहा जाता है। शर्मा ने कहा, ‘अब हमारी सरकार के 60 दिन पूरे होने वाले है। जल्द से जल्द हम संकल्प पत्र पूरा करने जा रहे हैं।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।