टीम इंडिया को मिली सेमी फाइनल में बुरी हार..! इंग्लैंड ने आसानी से टीम इंडिया को रौंद किया फाइनल में प्रवेश

<p><em><strong>टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच आज गुरुवार 10नवंबर को एडिलेड में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। दूसरी पारी&nbsp; में इंग्लैंड की टीम के ओपनर्स ने&nbsp; 16 ओवर में&nbsp; 170 रन बना कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।</strong></em></p>

टीम इंडिया को मिली सेमी फाइनल में बुरी हार..! इंग्लैंड ने आसानी से टीम इंडिया को रौंद  किया फाइनल में प्रवेश
10-11-2022 - 05:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। उसने 169 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। भारत के बल्लेबाजों के सभी पैंतरे फेल रहे ।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-इलेवन में दो बदलाव किए गए थे। डेविड मलान और मार्क वुड को चोट के कारण बाहर होना पड़ा। इंग्लैंज की प्लेइंग-XI: जोस बटलर (विकेटकीपर/ कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स और आदिल राशि थी। 

वही रोहित शर्मा ने प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया । भारत की प्लेइंग-इलेवन में केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह शामिल रहे।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग को उतरे।   मात्र 5 गेंदों पर 5 रन बना कर क्रिस वोक्स की गेंद पर राहुल आउट हुए और भारत का पहला विकेट 9 रन के स्कोर पर ही गिर गया। इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी को उतरे। विराट कोहली ने क्रिस वोक्स के पारी के चौथे ओवर की शुरुआती गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से 73 मीटर लंबा छक्के जड़ा। लेकिन, जल्द ही दूसरा झटका भारत को 56 रन के टीम स्कोर पर लगा। रोहित ने पारी के 9वें ओवर यानी क्रिस जॉर्डन के ओवर की 5वीं गेंद पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन सैम करेन ने लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए उन्हें लपक लिया। रोहित ने 28 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद मैच की आस सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी को उतरे। लेकिन वे ज्यादा कुछ कमल नही दिखा पाए और 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर फिलिप साल्ट के हाथों कैच आउट हुए। भारत का तीसरा विकेट 75 रन के टीम स्कोर पर गिरा। फिर आए हार्दिक पांड्या और उन्होंने विराट कोहली के साथ रन बटोरने की कोशिश की।

कोहली  के  4000 टी20 इंटरनेशनल रन 

विराट कोहली ने इस मैच में  टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बना लिये हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़ा और टीम का स्कोर भी 100 रन पर पहुंचाया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 50 रन बनाए लेकिन अगली गेंद पर ही वह क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने भी इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में  तूफानी हाफ सेंचुरी लगाई । 

भारत ने दिया 169 रनों का टारगेट 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड टीम को 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला ।हार्दिक और कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद 27 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 14 रन बनाए। ऋषभ पंत छह और केएल राहुल पांच रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन एक भी गेंद खेले बगैर शून्य पर नाबाद रहे।

भारतीय चुनौती के जवाब में  इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन दोनों के विरुद्ध भारत के सभी गेंदबाज बेअसर साबित हुए।  इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन  कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। इस तरह इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोये भारत को 10 विकेटों से करारी मात दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।