ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज Sanju Samson की 89 रनों की शानदार पारी और अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन निर्णायक..

ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराया
06-03-2026 - 09:50 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

मुंबई। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज Sanju Samson की 89 रनों की शानदार पारी और अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन निर्णायक रहा। इंग्लैंड की ओर से Jacob Bethell ने 48 गेंदों में 105 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मुकाबले को आखिरी गेंद तक रोमांचक बना दिया लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

भारत ने बनाया 253 रन का विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस बड़े स्कोर की नींव Sanju Samson की 42 गेंदों में 89 रन की विस्फोटक पारी ने रखी। उनके अलावा..

  • Ishan Kishan – 18 गेंदों में 39 रन
  • Shivam Dube – तेजतर्रार उपयोगी पारी
  • Hardik Pandya और Tilak Varma – मध्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सैमसन के आउट होने के समय भारत का स्कोर 160/3 था और इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को 250 के पार पहुंचा दिया।

इंग्लैंड की जोरदार वापसी लेकिन लक्ष्य से रह गया पीछे

253 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए Jacob Bethell ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए और मैच को आखिरी ओवर तक जीवित रखा। उन्हें Will Jacks का 35 रन का सहयोग भी मिला लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर फिर से पकड़ बना ली।

अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग बना टर्निंग प्वाइंट

मैच का एक बड़ा मोड़ तब आया जब Axar Patel ने शानदार फील्डिंग करते हुए विल जैक्स का कैच बनवाया। अक्षर ने बाउंड्री के पास बाईं ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा लेकिन बाउंड्री पार होने का अंदेशा होने पर उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया जिसे Shivam Dube ने आसानी से पकड़ लिया। यह विकेट इंग्लैंड की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

डेथ ओवरों में बुमराह का कमाल

अंतिम ओवरों में Jasprit Bumrah ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने भी डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की।

आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे लेकिन पहली ही गेंद पर Jacob Bethell रन आउट हो गए। इसके बाद Jofra Archer ने कुछ छक्के जरूर लगाए  लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

34 छक्कों के साथ बना टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड

इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 34 छक्के लगाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा हैं।

टी20 विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा छक्के

छक्के

मैच

स्थान

वर्ष

34

भारत vs इंग्लैंड

मुंबई

2026

31

वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे

मुंबई

2026

30

नीदरलैंड्स vs आयरलैंड

सिलहट

2014

28

भारत vs जिम्बाब्वे

चेन्नई

2026

25

इंग्लैंड vs इटली

कोलकाता

2026

इस मैच में सैमसन और बेथेल दोनों ने 7-7 छक्के लगाए।

टी20

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।