गुस्साए भारतीय फैंस के हत्थे चढ़े पाकिस्तानी पीएम, ट्विटर पर लगी तगड़ी क्लास 

<p><em><strong>भारतीय यूजर्स ने शहबाज शरीफ को 1971 की लड़ाई की भी याद दिला दी और कहा कि तुम्हारा रिकॉर्ड तो 93000ः0 था।</strong></em></p>

गुस्साए भारतीय फैंस के हत्थे चढ़े पाकिस्तानी पीएम,  ट्विटर पर लगी तगड़ी क्लास 
11-11-2022 - 05:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टी-20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली हार के बाद भारत का फाइनल खेलने का सपना टूट गया। इस हार का गुस्सा जिस पर उतरा है, वो हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जिनका भारत की हार पर तंज लोगों को बेहद नागवार गुजरा और वे करारे जवाब दे रहे हैं। अब वर्ल्ड कप का फाइनल 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
दरअसल, शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में लिखा कि रविवार को 152ः0 बनाम 170ः0 का फाइनल मुकाबला होगा। बता दें कि भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल यानी गुरुवार को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार मिली है, ऐसे में इंग्लैंड का स्कोर 170ः0 रहा। जबकि पिछले टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था, उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 152ः0 था। शहबाज शरीफ ने इसी बात का जिक्र तंज कसते हुए किया।
ट्वीट पर भड़के लोग
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ट्वीट पर भारतीय यूजर्स ने करारा जवाब दिया। कुछ लोगों ने लिखा कि आप किसको सपोर्ट करोगे क्योंकि आपका पैसा तो इंग्लैंड में ही इन्वेस्ट हुआ है. कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि आप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं या फिर पाकिस्तान के प्राइम कॉमेडियन? भारतीय यूजर्स ने शहबाज शरीफ को 1971 की लड़ाई की भी याद दिला दी और कहा कि तुम्हारा रिकॉर्ड तो 93000ः0 था। सिर्फ भारतीय यूजर्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी यूजर्स ने भी शहबाज शरीफ को ट्रोल किया और लिखा कि वर्ल्ड कप के अलावा मुल्क पर भी फोकस कर लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।