आज है परिवहन और विज्ञान दिवस, यातायात नियमों की पालना करें और करें शांति के लिए विज्ञान का सदुपयोग

<p><em><strong>दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने के बीच आपके ये जान लेना बहुत जरूरी है कि आज के दिन यानी 10 नवंबर को परिवहन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी के साथ यूनेस्को (UNESCO) की तरफ से आज के दिन पूरी दुनिया में &quot;शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस&#39; मनाया जाता है।</strong></em></p>

आज है परिवहन और विज्ञान दिवस, यातायात नियमों की पालना करें और करें शांति के लिए विज्ञान का सदुपयोग
10-11-2022 - 02:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में हर साल 10 नवंबर को परिवहन दिवस मनाया जाता है. इस दिन यातायात नियमों और दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें सड़क, रेल, हवा और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है तो वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी इससे छिपे नहीं है.

आपको बता दें कि परिवहन नियम में सुधार लाने के लिए नयी स्क्रैप पॉलिसी भी लायी गयी है। इस नीति के तहत व्यावसायिक वाहनों के लिए 15 साल और निजी गाड़ियों के लिए 20 साल का समय तय किया गया है। मोदी सरकार ने बजट 2021-22 में स्वैच्छिक वाहन कबाड़ नीति की घोषणा की थी। वहीं हाल ही में पूरे भारत में निजी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने व्हीकल रजिस्ट्रेशन (वाहन पंजीकरण) के लिए नई भारत सीरीज (बीएच-सीरीज) शुरू की है। परिवहन विकास परिषद की वार्षिक बैठक के मिनट्स से यह जानकारी मिली है। मिनट्स किसी बैठक में हुई चर्चा का ब्यौरा होता है। 

जैसा कि आप जानते ही होंगे की कोई भी गाडी लेने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। जिसके बाद सभी गाड़ियों के लिए नंबर प्लेट जारी की जाती है। इन नंबर प्लेट्स पर रजिस्ट्रेशन नंबर को देखकर आप पता कर सकते हैं कि कौन सी गाडी कौन से राज्य से संबंधित है। जैसे उत्तराखंड राज्य के लिए यूके, दिल्ली के लिए डीएल, हरियाणा के लिए एचआर आदि। अभी तक राज्य के हिसाब से गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किये जाते रहे हैं लेकिन अभी हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा जारी किये गए निर्देशानुसार गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक BH सीरीज शुरू की जाएगी। इस सीरीज का मतलब भारत से है और इसका किसी एक राज्य से संबंध नहीं होगा। ये पूरे देश में मान्य होगी। 41वीं परिवहन विकास परिषद (टीडीसी) की बैठक पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी। बैठक के मिनट्स में कहा गया है, "नीति की स्थापना के बाद से, 24 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से ज्यादा वाहनों का पंजीकरण किया गया है।" 

विश्व विज्ञान दिवस 2022

साथ ही आज शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस भी मनाया जा रहा है। हर साल की तरह शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस इस साल भी एक नई थीम के साथ मनाया जाएगा। इस साल की थीम "सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान" तय की गई है.

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को विज्ञान के विकास के बारे में सूचित किया जाए। शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के लिए विज्ञान की भूमिका पर जन जागरूकता को मजबूत करना है। देशों के बीच साझा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना है। समाज के लाभ और विज्ञान के उपयोग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना तथा विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करना और वैज्ञानिक प्रयास के लिए समर्थन जुटाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।