कृतज्ञ राष्ट्र ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दोनों को याद किया

<p><em>भारत में आज क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ शिक्षा जगत में अभूतपूर्व योगदान देने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय और राजनीति के क्षेत्र में अमिट योगदान देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वायपेयी की जयंती पर याद किया गया। कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।</em></p>

कृतज्ञ राष्ट्र ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दोनों को याद किया
25-12-2022 - 05:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आज पंडित मदन मोहन मालवीय और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहार वाजपेयी को उनकी जयंती याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने शिक्षा जगत को समृद्ध बनाने में पंडित मदन मोहन मालवीय के अविस्मरणीय योगदानों को याद किया। उन्होंने ने ट्वीट किया, “मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। pic.twitter.com/ITyTvakDxK — Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2022

 

 

इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में अपने विचार भी साझा किए और अपने एक ट्वीट में कहा; “अटल जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता लाखों लोगों को प्रेरित करती है।”

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।