लोकसभा चुनाव से पहले ही बढ़ी इंडी गठबंधन को लगा झटका..आम आदमी पार्टी के करीब 20 नेता कांग्रेस हुए में शामिल
<p><em>राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक सरगरमी बढ़ गयी है लेकिन दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।<strong> </strong>दिल्ली में 20 से अधिक आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।</em></p>
दिल्ली कांग्रेस ने एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिवों कुलदीप भाटी और योगेन्द्र भाटी और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार समेत 20 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए । उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पूर्व में पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने की अपील की थी। कांग्रेस में लौटे कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों और आप के नेताओं के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है, यह तो अभी शुरुआत है, भविष्य मेंऔर अधिक नेतागण पार्टी में शामिल होने सकते हैं। जब यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस के इस प्रयास से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर क्या असर पड़ेगा तो कांग्रेस नेता का कहना था कि राष्ट्रीय राजधानी में खुद को मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगा और हम उसका पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि एक राजनीतिक दल के रूप में, हमें खुद को मजबूत करने और नया रूप देने के लिए कदम उठाने चाहिए और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। इसके अलावा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख लवली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ने राष्ट्रीय राजधानी में 'विकास कार्य को रोक दिया है ।' उन्होंने कहा, 'भाजपा और आप के बीच लड़ाई के कारण कई प्रमुख विकास परियोजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत और दुश्मनी पैदा करना है।' लवली ने आरोप लगाया, 'दूसरी ओर, 'आप' सभी विकास कार्यों को रोकने के लिए भाजपा को दोषी ठहराकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।'
What's Your Reaction?