ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं मशहूर सिंगर

<p>कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय को लेकर एक टिप्पणी की। वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने ऐश्वर्या पर विवादित बयान दिया है। राहुल के बयान की जमकर आलोचना हो रही है। सिंगर सोना महापात्रा ने भी राहुल पर निशाना साधा है। सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है।</p>

ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं मशहूर सिंगर
23-02-2024 - 10:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। राहुल गांधी के बयान की कई नेताओं और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने निंदा की है। वहीं, अब सिंगर सोना महापात्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सिंगर ने लिया ऐश्वर्या राय का पक्ष
सोना महापात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने राहुल के बयान को अपमानजनक बताते हुए ऐश्वर्या राय का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए नेताओं को महिलाओं को अपमानित करना छोड़ना होगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कुछ नेता अपने फायदे के लिए भाषण के दौरान महिलाओं को अपमानित करते हैं? प्रिय राहुल गांधी, जरूर किसी ने आपकी मां, बहन को अपमानित किया होगा। ऐश्वर्या राय बहुत अच्छा नाचती हैं।’
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कई मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये सब मीडिया हाउस किसके हैं? मीडिया हिंदुस्तान के गरीबों के बारे में नहीं दिखाता। मीडिया को ऐश्वर्या राय को नाचते हुए दिखाना है। पीएम मोदी को पूरे दिन दिखाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।