अपनी मौत की अफवाह पर बोले प्रेम चोपड़ा, अरे भाई, अभी मैं जिंदा हूं...

NULL

अपनी मौत की अफवाह पर बोले प्रेम चोपड़ा, अरे भाई, अभी मैं जिंदा हूं...
28-07-2022 - 01:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शीशे से पत्थर को तोडऩे वाले प्रेम... यानी प्रेम चोपड़ा को खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने जिंदा होने का सबूत देना पड़ गया। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर अचानक फैलने लगीं। इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने खुद ऐसी झूठी खबरों पर तीखा रिएक्शन दिया है।
हुआ यूं कि बुधवार को अचानक गुजरे जमाने के जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा के मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तैरने लगीं। इसके बाद प्रेम चोपड़ा और उनके परिवार के पास उनकी तबीयत के बारे में पूछने वाले कॉल्स और मैसेजेस की बाढ़ आ गई।
अपनी मौत की अफवाहों पर प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'यह दूसरों दुखी करना नहीं तो क्या है? कोई दूसरों को यह बताकर दुखी कर रहा है कि मैं मर गया हूं और खुश हो रहा है। लेकिन मैं जिंदा हूं और आपसे बात कर रहा हूं, बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ।'

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।