अब पेंटागन में भारतीय अधिकारियों की निर्बाध और बिना सुरक्षा के आवाजाही

NULL

अब पेंटागन में भारतीय अधिकारियों की निर्बाध और बिना सुरक्षा के आवाजाही
16-08-2022 - 11:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय यानी पेंटागन में अब भारतीय रक्षा अधिकारियों को निर्बाध या बगैर सुरक्षा  के आवाजाही की सुविधा प्रदान की गई है। यह भारत और अमेरिका के बीच लगातार मजबूत हो रहे सैन्य संबंध का प्रमाण कहा जा सकता है। अमरीका की वायु सेना के सचिव फ्रैंक केंडल ने भारत के स्वतंत्रता दिवस इंडिया हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में इस आशय की घोषणा की। यह कार्यक्रम अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने आयोजित किया था।

केंडल ने कहा कि इस तरह का कदम विश्वास और सहयोग के साथ जुड़ा हुआ है। भारत के साथ हमारे संबंध विश्वास व सहयोग के हैं। उन्होंने कहा कि अब से भारतीय रक्षा टीम की पेंटागन में बगैर सुरक्षा के आवाजाही हो सकेगी। यह कदम भारत के साथ हमारे नजदीकी संबंधों के चलते और चूंकि भारत हमारा बड़ा रक्षा साझेदार है,  इसके मद्देनजर ही उठाया गया है।

केंडल ने स्पष्ट किया, ‘यदि किसी को लगता है कि पेंटागन में बिना सुरक्षा जांच के जाना कोई बड़ी बात नहीं है, तो बता दूं कि मैं भी बिना एस्कॉर्ट के वहां नहीं जा सकता हूं। अमरीकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में जाना सबसे कठिन है क्योंकि वह दुनिया के उच्च सुरक्षा वाले स्थानों में से एक है। यहां तक कि अमेरिकी नागरिकों को भी उच्च स्तरीय सुरक्षा मंजूरी के बिना इमारत तक पहुंच पाने की अनुमति नहीं है। केंडल ने पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन के दौरान भारत के मुद्दों पर काम किया था।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।