लगातार छठा बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रम

<p><em>वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को अपना पहला अंतरिम बजट पेश करेंगी। इससे पहले साल 2019 में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण उस समय वित्त मंत्री के प्रभार में रहे पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था।&nbsp;</em></p>

लगातार छठा बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रम
01-02-2024 - 10:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो जाएंगी। सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से अब तक पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने सर्वाधिक 10 बार बजट पेश किए थे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार अंतरिम बजट पेश करेंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को अपना पहला अंतरिम बजट पेश करेंगी। इससे पहले साल 2019 में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण उस समय वित्त मंत्री के प्रभार में रहे पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। 
आज कैसा रहे रहेगा वित्तमंत्री का कार्यक्रम
आइए जानते हैं गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करने से पूर्व कैसा रहेगा वित्त मंत्री का कार्यक्रम और कितने बजे संसद में पेश किया जाएगा बजट 2024।
गुरुवार की सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्री सबसे पहले बजट 2024 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेंगी।
सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वित्त मंत्री महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर बजट की मंजूरी लेंगी।
गुरुवार की सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचेंगी।
सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।
सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस वर्ष आम चुनाव होने हैं। आम चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई सरकार संभवतः जुलाई महीने में पूर्ण बजट पेश करेगी।

मनमोहन और जेटली से आगे निकलेंगी सीतारमण
1 फरवरी, 2024 को वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल पूर्ण बजट आम चुनावों के बाद संभवतः जुलाई में पेश किया जाएगा।  एक फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश होने वाला अंतरिम बजट लेखानुदान होगा। यह सरकार को अप्रैल-मई के आम चुनावों के बाद नई सरकार आने तक कुछ निश्चित मदों में खर्च करने का अधिकार देगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों से भी आगे निकल जाएंगी। इन नेताओं ने लगातार पांच बजट पेश किए थे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।