2024 की पहली ब्लॉकबस्टर, जिसने रोकी ‘हनुमान’ की उड़ान
<p>साउथ स्टार तेज्जा सज्जा की ‘हनुमान’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई और जमकर तहलका मचाया। इस सुपरहीरो फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। लेकिन साल 2024 में रिलीज हुई एक फिल्म ने कमाई के मामले में ‘हनुमान’ को पीछे छोड़ दिया है।</p>
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। इसमें तेजा सज्जा ने लीड रोल निभाया है। ‘हनुमान’ ने कलेक्शन करने के मामले में कई फिल्मों को धूल चटा दी, लेकिन एक मूवी के सामने तेजा सज्जा की हनुमान भी पिछड़ गई। उसका नाम है ‘फाइटर’।
तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ ने 12 जनवरी, 2024 को मकर संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में दस्तक दी थी, जो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस मूवी के साथ ही ‘मैरी क्रिसमस’, ‘कैप्टन मिलर’ और ‘गुंटूर कारम’ जैसी फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दीं।
‘हनुमान’ ने इन चारों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी थी और ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया, लेकिन दिलचस्प बात है कि ऋतिक रोशन की एरियल एक्शन ‘फाइटर’ के सामने तेजा सज्जा की फिल्म का जोर बिल्कुल भी नहीं चला।
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ रिपब्लिक डे मौके पर 25 जनवरी, 2024 को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही कब्जा कर लिया। इसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आईं। वहीं, अनिल कपूर ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ का खाता 36.04 करोड़ से खुला था। 11वें दिन ही इस फिल्म ने 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था। इस तरह ‘फाइटर’ साल 2024 की पहली भारतीय फिल्म बन गई, जिसने 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ के बाद तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ साल 2024 की 300 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म साबित हुई है। इसका निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ सिनेमाघरों मे तहलका मचाने के बाद बहुत जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। अगर आप इस फिल्म को अब थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो ये बहुत जल्द जी5 पर दस्तक देने वाली है जहां पर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। दूसरी तरफ, ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ अब तक वर्ल्डवाइड 325 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है।
What's Your Reaction?