स्टडी का दावाः सेहत के लिए खतरनाक है शुगर फ्री टैबलेट

स्टडी का दावाः सेहत के लिए खतरनाक है शुगर फ्री टैबलेट
15-09-2022 - 09:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आर्टिफिशियल स्वीटनर का लंबे समय तक प्रयोग ब्रेन स्ट्रोक और कार्डियोवस्कुलर बीमारी का शिकार बना सकता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। लगभग एक लाख वयस्क लोगों पर की गई 9 साल तक की फॉलोअप स्टडी के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है। अपने देश में भी इसके प्रयोग का चलन है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आज के दौर में बेवरेजेज, कई स्नैक्स, टेबल टॉप स्वीटनर, डेयरी प्रॉडक्ट्स सहित पूरी दुनिया में 23 हजार से ज्यादा प्रॉडक्ट्स में इसका इस्तेमाल हो रहा है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि कृत्रिम स्वीटनर का बड़ा बाजार फल-फूल रहा है जबकि कोई ऐसी शुगर नहीं है जो कैलोरी फ्री हो। यह स्टडी 1,03,388 मरीजों पर की गई है और 9 सालों तक इसका फॉलोअप किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।