एक राजनेता की ओर से रामचरित मानस पर ऐसी टिप्पणी उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता हैः अपर्णा यादव

<p><em>प्रभु श्रीराम और रामचरित मानस पर सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तो कभी कन्नड़ लेखक केएस भगवान तो कभी समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इस मामले में अनर्गल बयानबाजी कर चुके हैं। मौर्य की बयानबाजी पर भारतीय जनता पार्टी की नेता दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।</em></p>

एक राजनेता की ओर से रामचरित मानस पर ऐसी टिप्पणी उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता हैः अपर्णा यादव
23-01-2023 - 10:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यादव ने कहा, ‘उन्होंने रामचरितमानस को पढ़ा ही नहीं। एक राजनेता की ओर से रामचरितमानस पर इस तरह की टिप्पणी करना उनकी निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता था। ये वे अपने चरित्र के बारे में बता रहे हैं।’

रविवार, 22 जनवरी को बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में एक शाम सांवरिया सेठ के नाम कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा, आज भी भारत में कहा जाता है कि बेटा हो तो राम जैसा हो, राम भारत के चरित्र हैं और राम किसी एक धर्म या मजहब के नहीं है। शबरी के जूठे बेर खाकर श्रीराम ने कास्ट बैरियर को तोड़ा।
उल्लेखनीय है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था, ‘रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर मुझे आपत्ति है। किसी भी धर्म में किसी को गाली देने का हक नहीं है। तुलसीदास की रामायण में एक चौपाई है, जिसमें शूद्रों को अधम जाति का बताया गया है। धर्म के नाम पर विशेष जाति का अपमान किया गया है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।