किचन से लाल चींटियां भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे... लौटकर कभी नहीं आएंगी

<p><strong>वास्तु के अनुसार चींटियों का घर में आना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। अगर किचन में लाल चींटियां आ गई हैं, तो इन चीजों से उन्हें बाहर भगाएं।</strong></p>

किचन से लाल चींटियां भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे... लौटकर कभी नहीं आएंगी
10-11-2023 - 10:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अक्सर किचन में लाल चींटियों को हुजूम नजर आ जाता है। जिन्हें देख कर हम परेशान हो जाते हैं कि इन्हें कैसे दूर करें। वैसे देखा जाएं तो वास्तु के अनुसार चींटियों का घर में आना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। माना जाता है कि जब घर पर काली चींटियां आती हैं तो वो सुख-शांति का प्रतीक मानी जाती हैं, तो वहीं लाल चींटियों का आना अशुभ माना जाता है। 
अगर आपके घर का किचन में लाल चींटियां आ रही हैं और उनसे परेशान हो गए हैं और चाहते हैं कि इन्हें नुकसान पहुंचाए बिना घर से बाहर निकाले तो यहां पर हमने आपको कवर किया है। आप किचन में मौजूद इन चीजों से लाल चींटियों को बाहर भगा सकते हैं। 
1. काली मिर्च
काली मिर्च सिर्फ सेहत ही नहीं चींटियों को भगाने में भी मददगार हैं। आपको बस इतना करना है जिस रास्ते से चींटियां घर में आ रही हैं। वहां पर काली मिर्च और पानी का घोल बना कर डाल दें, इससे चींटिया वापस नहीं आएंगी। 
2. आटा
चींटियों को आटा-चीनी खिलाना अच्छा माना जाता है। लेकिन चींटियां आटा देखकर भी भागती हैं। इसलिए आपको जहां चींटियां और उनका अड्डा दिखे वहां आटा छिड़क सकते हैं। इससे वो वापस नहीं आएंगी।
3. नमक
चींटियों के रास्ते पर नमक डालकर उनको घर में आने से रोका जा सकता है। माना जाता है कि नमक से बनाई हुए लक्ष्मण रेखा चींटियां पार करने में डरती हैं। अगर आपके किचन में चींटियां आ रही हैं तो आप नमक से उन्हें रोक सकते हैं।
4. संतरे के छिलके 
संतरे को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है। किचन में चींटियां आ रही हैं तो आप संतरे के छिलके रख दें। इसकी महक से चींटियां नहीं आएंगी। क्योंकि उन्हें इसकी महक पसंद नहीं होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।