आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने लिया संन्यास, बच्चों के हवाले किया कारोबार

<p><em><strong>ललित मोदी को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।</strong></em></p>

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने लिया संन्यास, बच्चों के हवाले किया कारोबार
16-01-2023 - 07:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने घोषणा की है कि वह अपने पारिवारिक कारोबार से संन्यास ले रहे हैं और अपने बच्चों को कमान सौंपेंगे। आईपीएल 2009 फ्रेंचाइजी बोली प्रक्रिया के दौरान बीसीसीआई को कथित तौर पर धोखा देने के बाद निर्वासन में रह रहे ललित मोदी को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

यह खबर भी पढ़ें

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की हालत बिगड़ी... ऑक्सीजन सपोर्ट पर (newsthikana.com)
मोदी ने ट्वीट किया कि वह मोदी एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और इसे अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। ट्वीट में कानूनी हस्तांतरण की संलग्न तस्वीरें थीं। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं जिस दौर से गुजरा हूं, उसे देखते हुए अब संन्यास लेने और आगे बढ़ने के साथ मेरे बच्चों को तैयार करने का समय आ गया है। मैं बिजनेस उन सभी को सौंप रहा हूं।’ 
यह ट्वीट उनके बच्चों बीना मोदी, चारू मोदी और केके मोदी, फैमिली ट्रस्ट के ट्रस्टियों समीर मोदी को संबोधित कर लिखा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।