विमान कंपनियों को खुली छूट ! 31 अगस्त से हट जाएगी हवाई किराए की लिमिट
NULL
कोरोना काल में घरेलू हवाई किराये पर लगाई गईं अधिकतम व न्यूनतम सीमा लगभग 27 महीने के अंतराल के बाद 31 अगस्त से हटा दी जाएंगी। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को विमान सेवाएं फिर शुरू होने पर मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराए पर निचली और ऊपरी सीमा लगा दी थी। इसके तहत एयरलाइंस किसी यात्री से 40 मिनट से कम की घरेलू उड़ानों के लिए 2,900 रुपये (जीएसटी को छोडक़र) से कम और 8,800 रुपये (जीएसटी को छोडक़र) से अधिक किराया नहीं ले सकती हैं।
किसे होगा फायदा और किसे नुकसान
इससे अंतिम समय में टिकट लेने वालों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। सीमा हटाये जाने के बाद जल्दी टिकट बुक करने वाले लोगों को कम किराया चुकाना पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि फ्लाइट फुल करने के लिए एयरलाइन कंपनियां काफी पहले से ऑफर देना शुरू कर देती हैं। ऐसे में जल्दी टिकट बुक करने वाले इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन, एक समय सीमा के बाद ये छूट खत्म होती है और डायनेमिक फेयर लागू हो जाता है। मतलब आप जितनी देर से टिकट लेंगे, उतना ही आपको महंगा पड़ेगा।
What's Your Reaction?