जम्मू-कश्मीर में चुनाव इसी साल
NULL
इस नवंम्बर और दिसम्बर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव करवाये जा सकते हैं। खबर मिली है कि इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में संविधान का अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से कर दिये गये थे। एक हिस्सा जम्मू-कश्मीर तो दूसरा लद्दाख कहलाया। इसके बाद से ही वहां परिसीमन का कार्य चल रहा था। जानकारी मिली है कि यह कार्य अब पूरा हो चुका है और अब अक्टूबर तक मतदाता सूची जारी कर दी जायेगी। इसके बाद वहां नवम्बर और दिसम्बर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकते हैं।
What's Your Reaction?