पहाड़ी बाला मानसी नेगी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचकर छा गईं भारत में ।

<ul> <li><em><strong>37वीं राष्ट्रीय जूनियर में नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की मानसी नेगी ने रेस वॉकिंग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है |</strong></em></li> <li><em><strong>इसके अलावा पुरुष वर्ग में अंडर-16 आयु वर्ग में देहरादून के हिमांशु कुमार ने पांच हजार मीटर दौड़ को 20:51:66 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।</strong></em></li> </ul>

पहाड़ी बाला मानसी नेगी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचकर छा गईं भारत में ।
15-11-2022 - 11:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन  है। पूरा उत्तराखण्ड आज गौरवान्वित है, पहाड़ की एक होनहार बेटी मानसी नेगी द्वारा हासिल की गई अभूतपूर्व उपलब्धि पर। चमोली जिले की मानसी ने असम के गुवाहाटी में चल रही 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अब तक के नेशनल रिकार्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से समूचे प्रदेश का मान बढ़ाने वाली मानसी ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर परचम लहराया है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं मानसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंडर-20 वर्ग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए किशोरी मानसी को बधाई दी है। मानसी नेगी ने 10 हजार मीटर की दौड़ 47:30.94 मिनट में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भी वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुकी हैं। पिछले साल उसने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक, विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक, खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेलों में जीत हासिल की थी।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि उनका रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कई अन्य आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर भी उत्तराखंड के लोगों ने खुशी व्यक्त की और युवा एथलीट को उसके प्रदर्शन पर बधाई दी।
बता दें कि मूल रूप से राज्य के बल्कि  मानसी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं उसकी इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही सोशल मीडिया परे मानसी छा चुकी हैं।

राह नही थी आसान

इस मुकाम को हासिल कर पूरे राज्य का मान बढ़ाने वाली मानसी का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी चमोली के कोठियाल सैंण कस्बे में मोटर वर्कशॉप चलाते थे , उनका कुछ वर्षों पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से मानसी की मां ने ही गोपेश्वर में रहकर मानसी का पालन-पोषण किया। पर ,मानसी के सपने तो कुछ और ही थे ।  खेल की दुनिया में कुछ बड़ा करना।  मानसी ने इन विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने कोच के निर्देशन में खेल की बारिकियां सीखते हुए लगातार आगे बढ़ती रही। और आज तक अपनी मेहनत और लगन के बलबूते इस मुकाम को हासिल करने वाली मानसी अब तक क‌ई स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इसी साल जून महीने में गुजरात में आयोजित 20वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किलोमीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में भी मानसी ने स्वर्ण पदक जीता था।

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि हिमांशु कुमार एएसआइ पुणे में बसंत बहादुर राणा से प्रशिक्षण ले रहे हैं। हिमांशु पूर्व में भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं जबकि मानसी नेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज की एक्सीलेंस विंग के कोच अनूप बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।