कभी डिप्रेशन में चली गई थीं गोल्डन लिफ्टर मीराबाई चानू

NULL

कभी डिप्रेशन में चली गई थीं गोल्डन लिफ्टर मीराबाई चानू
31-07-2022 - 10:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह लगातार यह दूसरा मौका है, जब मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले गोल्ड कोस्ट 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वह पहले नंबर रही थी। वहीं पिछले साल टोक्यो में हुए ओलिंपिक में भी चानू ने सिल्वर मेडल जीता था।

हालांकि चानू विश्व मंच पर लगातार अपना लोहा मनवा रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी रहा जब अपने खेल के कारण ही डिप्रेशन में चली गई थी। साल 2016 के रियो ओलिंपिक में चानू अपना इवेंट पूरा नहीं कर पाईं थी। इसके बाद तो मानो उनके खेल पर रोक सा लग गया। महिला वेटलिफ्टिंग में चानू सिर्फ दूसरी खिलाड़ी थी जिनके नाम आगे लिखा गया था ‘डिड नॉट फिनिश’।
वेटलिफ्टिंग के अलावा चानू को पसंद है डांस
मीरा चानू अपने खेल के लिए कड़ी ट्रेनिंग करती हैं। हालांकि वेटलिफ्टिंग के अलावा उन्हें डांस भी काफी पसंद हैं। उन्होंने एक बार इंटरव्यू में बताई थी कि वह ट्रेनिंग दौरान कभी-कभी कमरा बंद कर डांस भी करती हैं। वहीं उन्हें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पसंद है। खेल के क्षेत्र में देश के गौरवान्वित करने वाली चानू को खेल रत्न अवार्ड और पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।