ये किसका झंडा थाम लिया दुती चंद ने..?
NULL
दुतीचंद ब्रिटेन के गोताखोर और ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता टॉम डेली (समलैंगिक खिलाड़ी) के साथ मिलकर राष्ट्रमंडल देशों के खिलाडिय़ों से समलैंगिकता के बारे में बात कर रही हैं। दुती चंद ने कहा कि ‘एलजीबीटी’ लोगों को बिना किसी उत्पीडऩ के भय के जीने देना चाहिए। दुती देश की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने खुले तौर पर समलैंगिक होने की बात स्वीकार की है। पर इस घोषणा के बाद उन्हें अपने परिवार से आलोचना का सामना करना पड़ा था।
दुती ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में ‘एलजीबीटीक्यूआईए+’ (समलैंगिक, ट्रासजेंडर) का झंडा थामकर मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘एलजीबीटी खिलाडिय़ों को सुरक्षित और सहज महसूस कराया जाना चाहिए, उन्हें उत्पीडऩ या मौत का कोई भय नहीं होना चाहिए, उन्हें सामान्य रहने देना चाहिए।’
What's Your Reaction?