CNG-PNG Prices : खुशखबरी !!CNG और PNG की कीमतें घटाई अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने ;महंगाई से कुछ राहत 

<p>महंगाई के घटने का लोग इंतज़ार ही करते रहते हैं लेकिन महंगाई है कि घटती ही नहीं, लेकिन आज शनिवार की सुबह सुहावनी हो गयी जब अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने कॉम्प्रेस्ड नेचु (CNG) की कीमत में 8.13 रूपये प्रति किलोग्राम और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में 5.06 रूपये प्रति घन सेंटीमीटर तक की कमी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई कीमतें शनिवार 8 अप्रैल की रात्रि 12 बजे से लागू हो गई हैं। एटीजीएल के इस कदम से लोगों के किचन का बजट सुधरेगा और यात्रा भी सस्ती होगी।</p>

CNG-PNG Prices : खुशखबरी !!CNG और PNG की कीमतें घटाई अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने ;महंगाई से कुछ राहत 
08-04-2023 - 12:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लगातार बढ़ती महंगाई और घटती कमाई से जूझ रही आम जनता की शनिवार सुबह की शुरूआत एक खुशखबरी से हुई।

अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने ये बताया 
एटीजीएल ने कीमतों में कटौती का फैसला केंद्रीय कैबिनेट के उस निर्णय के बाद लिया है, जिसमें नेचुरल गैस की कीमत को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के इंडियन बास्केट से जोड़ा गया है। गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में डॉमेस्टिक गैस प्राइसिंग के इस नए फॉर्मूले की जानकारी दी थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि शनिवार को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ी कटौती हो सकती है।

प्राकृतिक गैस की भागीदारी 6.5% से 15% होने सकती है 
एटीजीएल का मानना है कि भारत सरकार द्वारा गैस की कीमतों में सुधार का यह ऐतिहासिक निर्णय घरेलू पीएनजी और सीएनजी वाहनों के फुटप्रिंट को तेजी से बढ़ाने के लिए एक विकास उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा ताकि प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 6.5% से 15% तक बढ़ सके।
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी कमी से देश में और एटीजीएल जीए में सीएनजी और पीएनजी दोनों के उपयोगकर्ताओं की बड़ी संख्या को बहुत जरूरी राहत मिलेगी।

क्या कहा था अनुराग ठाकुर ने ?
ऊर्जा जानकारों की मानें तो नई पॉलिसी के कई फायदे हैं। सबसे अहम तो ये कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से उपभोक्ता और प्रोड्यूसर प्रभावित नहीं होंगे। नए फॉर्मूले से फर्टिलाइजर सेक्टर और पॉवर सेक्टर को सस्ती गैस मिल सकेगी। जिससे फर्टिलाइजर प्रोडक्शन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी और बिजली उत्पादन में कोयले पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा। नई पॉलिसी से डोमेस्टिक गैस प्रोड्यूसरों को भी बूस्ट  मिलेगा। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।