वाराणसी गए तेजप्रताप यादव को सामान समेत बाहर  निकाला होटल वालों ने; रात में ही लौटना पड़ा वापिस 

<p>बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वाराणसी के एक होटल &nbsp;में बदसलूकी हुई है। होटल मैनेजमेंट ने मंत्री की गैरमौजूदगी में उनका व उनकी सिक्योरिटी का सामान रेसप्शन पर रखवा दिया। तेज प्रताप यादव के निजी सचिव को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस होटल जाकर मामले की पूछताछ कर रही है</p>

वाराणसी गए तेजप्रताप यादव को सामान समेत बाहर  निकाला होटल वालों ने; रात में ही लौटना पड़ा वापिस 
08-04-2023 - 01:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल आर्कडिया के रूम नंबर २०५ और उनके निजी सहायक और  सिक्योरिटी रूमनंबर  20६ में ठहरे थे। तेजप्रताप यादव जब पूजा दर्शन और अस्सी घाट होकर लौटे तो उन सबका सामान रिसेप्शन पर रखा मिला। मंत्री जी कि गैर मौजूदगी में उनका कमरा खोलकर सामान बाहर रखना सुरक्षा कि दृष्टि से बिलकुल गलत है। इसलिए तेजप्रताप के निजी सचिव ने होटल के महाप्रबंधक और स्टाफ के खिलाफ कारवाही करने कि मांग की है।

तेज प्रताप यादव के पर्सनल सिक्रेटरी विशाल सिन्हा ने सिगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने कहा है कि तहरीर के आधार पर इस केस पर नियमानुसार कारवाही की जाएगी।  होटल के जी एम द्वारा भी तेजप्रताप से माफ़ी मांगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस होटल मैनेजमेंट से पूछताछ कर रही है।  
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।