मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: दुकानदारों के लिए खुशखबरी, सीएम गहलोत ने 6 रु तक बढ़ाई मार्जिन राशि

<p><em>मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में दुकानदारों को मार्जिन राशि अब 4 के बजाय 10 रुपये प्रति पैकेट मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकृति दी।</em></p>

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: दुकानदारों के लिए खुशखबरी, सीएम गहलोत ने 6 रु तक बढ़ाई मार्जिन राशि
08-09-2023 - 01:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानदारों को अब फूड पैकेट वितरण के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये के स्थान पर 10 रुपये मार्जिन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में फूड पैकेट वितरण कार्य के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये मार्जिन राशि निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त, 2023 को योजना के शुभारम्भ समारोह में यह मार्जिन राशि बढ़ाकर 10 रुपये प्रति पैकेट किये जाने की घोषणा की थी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।