ऋतिक रोशन के महाकाल एड पर बवाल के बाद जोमेटो बैकफुट पर

NULL

ऋतिक रोशन के महाकाल एड पर बवाल के बाद जोमेटो बैकफुट पर
22-08-2022 - 04:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जोमैटो के ऐड में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने एक्टर के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। अब, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस पर एक्शन लेने को कहा है।
महाकालेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर के दो पुजारियों ने शनिवार, 20 अगस्त को जोमैटो से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दावा करते हुए ऐड को वापस लेने की मांग की थी। कंपनी ने कहा, ‘हम अपनी ईमानदारी से माफी मांगते हैं क्योंकि इसका इरादा कभी किसी की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।’
इस ऐड पर मचा बवाल
ऐड में ऋतिक रोशन कहते हैं कि उन्हें उज्जैन में एक थाली खाने का मन कर रहा था इसलिए उन्होंने इसे महाकाल से मंगवा लिया। कंपनी ने बढ़ते बवाल के मद्देनजर ऋतिक रोशन के एक विज्ञापन को वापस ले लिया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।