बकिंघम पैलेस से बड़ा महल.. देखते रह गए 52 देशों के राजदूत

<p><em><strong>विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ वडोदरा पहुंचे विदेशी मेहमानों ने गुजरात की सांस्कृतिक पहचान गरबा को देखा और इसके साथ वे सुशासन के प्रतीक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के पैलेस भी गए</strong></em></p>

बकिंघम पैलेस से बड़ा महल.. देखते रह गए 52 देशों के राजदूत
02-10-2022 - 01:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी वडोदरा में बकिंघम से बड़ा पैलेस देखकर 52 देशों के राजदूत दंग रह गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ वडोदरा पहुंचे विदेशी मेहमानों ने गुजरात की सांस्कृतिक पहचान गरबा को देखा और इसके साथ वे सुशासन के प्रतीक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के पैलेस भी गए। बड़ौदा रियासत के केंद्र रहा लक्ष्मी विलास पैलेस ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस से भी बड़ा है। शहर के बीचोंबीच स्थित यह पैलेस आज भी अपनी वास्तुकला और भव्यता से मोह लेता है।
भव्यता देखकर आश्चर्यचकित
विदेश मंत्री के साथ लक्ष्मी विलास पैलेस में पहुंचे उच्चायुक्तों और राजदूतों का पूर्व राजपरिवार ने स्वागत किया। इस मौके पर शुभांगिनी देवी गायकवाड़, समरजीत गायकवाड़ और उनकी पत्नी राधिकाराजे गायकवाड़ मौजूद रहीं। विदेशी मेहमानों को महल के निर्माण से जुड़ी रोचक जानकारियां दी गई। मेहमानों ने पैलेस के तमाम हिस्सों को देखा और फिर वे दरबार हाल भी पहुंचे। इसकी भव्यता देखकर विदेशी मेहमान काफी आश्चर्य चकित दिखे। इस दौरान उन्होंने भारत के मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग भी देंखी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की तारीफ करते हुए एक ट्ववीट भी किया।
सयाजीराव तृतीय ने बनवाया पैलेस
वडोदरा को गर्व कराने वाले इस पैलेस का निर्माण गायकवाड़ रियासत के महाराजा सयाजीराव तृतीय ने कराया था। 1890 में एक अनुमान के मुताबिक निर्माण पर 27 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसका आकार बकिंघम पैलेस से चार गुना है। निर्माण के वक्त इस महल में सबसे आधुनिक सुविधाएं थी। जैसे कि एलीवेटर। इस महल का इंटीरियर बड़े यूरोपीय देश के घर की याद दिलाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।